{"_id":"6797d1ac43eb63deb804d3a7","slug":"tricolor-hoisted-with-pridepatriotic-songs-echoed-everywhere-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127634-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शान से फहराया तिरंगा...हर ओर गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शान से फहराया तिरंगा...हर ओर गूंजे देशभक्ति के तराने
Tue, 28 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
संतकबीरनगर। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहरी समेत ग्रामीणांचलों में गणतंत्र का उल्लास छाया रहा, हर ओर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सरकारी और निजी स्कूलों समेत संस्थानों में पूरे दिन कार्यक्रम होते रहे। रविवार को हर भवन पर तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे बैंड बाजे और बिगुल के साथ एनसीसी और स्काउट गाइड ने प्रभात फेरी निकाली।
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पुलिस परेड की सलामी ली और झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 से ही हमारे देश में गणतंत्र दिवस बनाया जाता है। हमारे संविधान में सभी धर्मो, जातियों, एवं वर्गाें का सम्मान एवं स्वाभिमान समाहित है।
उन्होंने देश की सीमाओं पर वाह्य शक्तियों की कुदृष्टि का मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाज सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रहरी पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, गरीबों एवं बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं सहित शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर में सेल्यूटिंग बेस दोनों तरफ पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के उपयोगार्थ सांस्कृति कार्यक्रम के लिए टीन शेड के निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम संजीव राय, एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम अतिश कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान, सीओ केशव नाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर बृजेश त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सबीहा मुमताज, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, केएसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष यादव, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रमेश राय, सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर जोमेन ने झंडा फहराया किया।
इसके अलावा जनपद के अन्य प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडा फहराया किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराह्न में वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइंस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में फल वितरित किया गया।स