फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tributed to martyr during old pension movement

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में शहीद डॉ. राम अशीष सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tue, 07 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
tributed to martyr during old pension movement
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में शहीद डॉ. राम अशीष सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पांच वर्ष पूर्व लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज में शहीद हुए शिक्षक डॉ राम आशीष सिंह को अटेवा ने श्रद्धांजलि दी है। अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान की अगुवाई में शिक्षकों कर्मचारियों ने जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शिक्षकों ने डॉ राम अशीष सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग जारी रहेगी। डॉ राम आशीष सिंह की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। सरकार को हमारी मांगे माननी ही पड़ेंगी। नई पेंशन योजना पूरी तरह से असुरक्षित है। इसे किसी भी दृष्टि से सही नहीं बताया जा सकता है। सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी सभी का बुढ़ापा बिना पुरानी पेंशन मिले सुरक्षित नहीं रह सकता। इस दौरान महामंत्री हरकिशोर सिंह, मंडलीय मंत्री मुकेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, संगठन मंत्री अमरेश चौधरी, उमेश चंद्र यादव, उदय राज यादव, चमन सिंह, हरिश चंद चौधरी, पशुपति नाथ गोस्वामी, प्रवीण सिंह, शालिकराम चौरसिया, वेद प्रकाश, सत्येंद्र, सरदिंदु पांडे, भवानी शंकर श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, आनंद सिंह, नवीन त्रिपाठी, रामकेश गौतम, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed