फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tribute paid on the death anniversary of Nandlal Bari.

Sant Kabir Nagar News: नंदलाल बारी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid on the death anniversary of Nandlal Bari.
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के पश्चिमटोला निवासी एवं समाचार पत्र विक्रेता रहे स्व. नंदलाल बारी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक व्यवहार को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंमकार यादव रहे। उन्होंने स्व. नंदलाल बारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नंदलाल बारी सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाचार पत्र विक्रेता के रूप में उन्होंने लंबे समय तक लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम में मौजूद परिजन, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने स्व. नंदलाल बारी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया। इस दौरान राकेश बारी, दिनेश बारी, बिक्की बारी, मनीष, सोमनाथ, राजू्, सोमू व विशाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed