फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trials for gymnastics, wrestling, badminton and handball will start from tomorrow.

Sant Kabir Nagar News: कल से शुरू होगा जिम्नास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, हैंडबाॅल का ट्रायल

Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Trials for gymnastics, wrestling, badminton and handball will start from tomorrow.
- 20 अक्तूबर तक चलेगा जिला और मंडल स्तर का ट्रायल
विज्ञापन

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज और आजमगढ़ में होनी है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं को लेकर जिले स्तर व मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसमें जिम्नास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, हैंडबाॅल के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह ट्रायल 12 से 20 अक्तूबर के बीच होगा।

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला और पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों का जिम्नास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, हैंडबाल का ट्रायल जिला और मंडल स्तर पर होना है। इसमे जिम्नास्टिक महिला और पुरुष का जिला ट्रायल 12 अक्तूबर को और मंडल ट्रायल 13 अक्तूबर को होगा। कुश्ती पुरूष वर्ग का ट्रायल जिला स्तर पर 12 अक्तूबर को होगा और मंडल का ट्रायल 13 अक्तूबर को होगा। इसके साथ ही बैडमिंटन महिला और पुरुष का ट्रायल 19 अक्तूबर को जिले पर और मंडल पर 20 अक्तूबर को होगा। हैंडबाल महिला का ट्रायल 16 अक्तूबर को और मंंडलीय ट्रायल 17 अक्तूबर को होगा। इसके साथ ही हैंडबाल पुरुष का ट्रायल जिले स्तर पर 18 अक्तूबर को और मंडल स्तर पर 20 अक्तूबर को होगा। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक आगरा में होगी। कुश्ती की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक अलीगढ, बैडमिंटन की राज्य स्तरीय 26 से 28 अक्तूबर तक प्रयागराज और हैंडबाल की प्रतियोगिता 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक आजगमढ़ में हाेगी। उन्होंने खिलाड़ियो को समय से ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed