फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trees and plants give us life: Anwari Begum

पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं : अनवरी बेगम

Thu, 06 Jun 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trees and plants give us life: Anwari Begum
मगहर। हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व बहुत है। यह हमें जीवन देता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक सिद्ध होता है। कहते हैं कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है। ये बातें बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन अनवरी बेगम ने पौधरोपण के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि रोज नहीं तो महीने में एक पौधा जरूर लगाए। क्योंकि यह जीवनदायिनी होते हैं। आज हमारे पर्यावरण पर खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पेड़ से ही हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलता है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखता है।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, संजय कुमार दुबे, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, इंजीनियर अहमद आलम, कृष्णचंद सैनी, अमीरुद्दीन कादरी, अहमद अली, झाबर, दिनेश गिरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधे जरूर लगाए : गौरव
मगहर। मेरा आंगन-मेरी हरियाली अभियान के तहत जिले के नगर पंचायत मगहर में भाजपा नेता गौरव निषाद ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। यह प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने के साथ हमें सांसों के संकट से बचाते हैं। इसलिए सभी को अपने घर के आंगन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। डाॅ. सुधांशु अरुणाभ मिश्र ने कहा कि पौधरोपण कार्य महान है। एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। इस अवसर पर कलामुद्दीन, धीरज मिश्र, बृजेश जायसवाल, राहुल गुप्ता, दिलशाद अहमद, इजहार अहमद आदि लोगों को पौधा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed