फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trees and electric poles felled by the storm

Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और बिजली के खंभे

Wed, 13 May 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trees and electric poles felled by the storm
आंधी के कारण राम जानकी मार्ग पर हैसर पेट्रोल पंप के पास गिरा पेड़
संतकबीरनगर/ लोहरैया। जिले में बुधवार की शाम पांच बजे के करीब अचानक आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। आंधी के साथ उड़ रही धूल से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को रुक कर सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

लोहरैया क्षेत्र के बभनौली के समीप एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। बाद में लोगों ने हटा दिया। वहीं राम जानकी मार्ग पर हैंसर पेट्रोल पंप के पास भी पेड़ गिरने से रास्ता बाधित रहा। धनघटा-बिड़हर मार्ग पर उमरिया पेट्रोल पंप के निकट एक गुमटी तेज हवा में उड़कर सड़क पर जा गिरी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


आंधी के दौरान धूल के गुबार से दृश्यता बेहद कम हो गई थी। लोग घरों और दुकानों में दुबकने को मजबूर हो गए। थोड़ी देर बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, तब जाकर धूल उड़ना बंद हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम सामान्य होने के बाद लोग सुरक्षित होकर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी और पानी के कारण सबसे अधिक परेशानी तो जिन घरों में आज शादी थी उनको हुई। टेंट में लगे पर्दे फट गए घर के चारों तरफ कीचड़ हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर गिरे पेड़ों को जल्द हटवाने तथा बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। महुली क्षेत्र में आंधी के कारण पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ जगहों पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा, बाद में ग्रामीणों ने पेड़ को हटाया और आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed