{"_id":"66958829f09bec07820ad934","slug":"tree-plantation-campaign-on-20th-dm-held-a-meeting-and-tested-the-preparations-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117711-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण महाभियान 20 को, डीएम ने बैठक कर परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण महाभियान 20 को, डीएम ने बैठक कर परखी तैयारी
Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पौधरोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्होंने बताया कि जिले में 29,97,774 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमेंं सभी की भागीदारी आवश्यक है।
डीएम ने विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण की कार्य योजना बनाकर 20 जुलाई को पौधरोपण करते हुए उसकी जियो टैगिंग कराने तथा हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने पौधों को रोपित किए जाने के लिए स्थलों का चयन करते हुए गड्ढों की खुदाई का कार्य तथा वन विभाग से पौधे की उठान कर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पौधरोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। उन्होंने एनएसएस, रोटरी क्लब, एनसीसी, एफपीओ तथा स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए जाने वाले पौधों की निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना के साथ आमंत्रित किया जाए। साथ ही जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर रोपित किए जाने वाले पौधों को अभियान के रूप में चलाने के लिए जनपद के युवा वर्ग का विशेष तौर पर सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 2024-25 में वृहद पौधरोपण के लिए जनपद में कुल 2़9,97,774 पौधे रोपित किए जाने है। जिसमें 12,35,200 पौधों का रोपण वन विभाग की ओर से किया जाएगा। शेष अन्य विभागों की ओर से 17,62,574 पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में डीएम ने पर्यावरण की सुरक्षा के संबंध में निर्धारित एजेंडा पर चर्चा करते हुए जनपद में औद्योगिक इकाईयों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के दृष्टिगत प्रदूषण नियंत्रण प्लांट से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी। जनपद में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन आदि की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए।
बैठक में सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, डीसी मनरेगा डॉ. प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार, अपर एसडीएम अरूण कुमार वर्मा, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे, एसडीएम धनघटा रमेश चंद्र, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।