फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree fell due to storm... Ramjanaki road blocked, woman injured

Sant Kabir Nagar News: आंधी से गिरा पेड़...रामजानकी मार्ग अवरूद्ध, महिला घायल

Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tree fell due to storm... Ramjanaki road blocked, woman injured
आंधी से गिरे पेड़ को हटाते लोग
रोसयाबाजार/पौली। रविवार की भोर में अचानक तेज आंधी के चलते पौली के पास रामजानकी मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे एक महिला घायल हो गई और मार्ग पूरी तरह से मार्ग अवरूद्ध हो गया। करीब चार घंटे तक रामजानकी मार्ग पर आवागमन बंद रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने पेड़ को कटवा कर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन

धनघटा थाना के पौली क्षेत्र में रविवार की सुबह पांच बजे अचानक तेज आंधी चलने से करीब छह पेड़ गिए। पौली चौराहे पर बाबा कंकड़ेश्वरनाथ मंदिर के बगल में स्थित विशाल पीपल का पेड़ अचानक रामजानकी मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया और दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर प्रशासन के लोग पहुंच गए और आसपास के मजदूरों को बुलाकर पेड़ कटवाने का कार्य शुरू कराया। करीब चार घंटे के बाद पेड़ को काट कर हटाया जा सका। इसके बाद यातायात बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे मिठाई की दुकान चलाने वाली कौशिल्या देवी (55) पत्नी जवाहरलाल को चोट लग गई और दुकान क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी रोसया में भर्ती कराया। बगल के बैजनाथ की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ आंधी के चलते अमौली गांव के पुरवा महुरहिया में राजेंद्र का टीन शेड उड़ कर कुछ दूर जा कर गिरा। धूल भरी आंधी के चलते लोग घरों में कैद हो गए। करीब आधे घंटे तक आंधी का मंजर रहा। क्षेत्र के दीनबंधु, संजय, विजय आदि ने बताया कि अचानक मौसम में बदलाव आया ओर तेज हवा चलने लगी। देखते देखते वह आंधी का रूप धारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed