{"_id":"64652d76a3cb74838a04b119","slug":"transport-problem-khalilabad-news-c-7-1-170871-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक बस चल रही थी, वह भी तीन माह से है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक बस चल रही थी, वह भी तीन माह से है बंद
Thu, 18 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र के दानोकुइयां से जिला मुख्यालय व गोरखपुर तक चलने वाली परिवहन निगम की बस तीन माह से बंद है। इस स्थिति में लोगाें को जिला मुख्यालय आने के लिए चार जगह वाहन बदलना पड़ रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
जनपद के उत्तर- पश्चिम सीमा पर स्थित दानोकुइयां से परिवहन निगम की बस सुबह 7:30 बजे से पैड़ी, सेमरियावां, टेमारहमत होते हुए जिला मुख्यालय व गोरखपुर के लिए संचालित हो रही थी। पिछले तीन महीने से बस का संचालन बंद हो गया है। क्षेत्र के करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर लोग बस में सवार होते थे। सेमरियावा क्षेत्र के रहने वाले शब्बीर, रहमान, अतीकुर्रहमान, जमालुद्दीन, समसुद्दीन, अनवर, मोहम्मद इस्लाम और नवी रहम ने बताया कि जिला मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सीधा साधन नहीं है।
इलाके के दानोकुइयां, करही, पिड़वां, गंगौली, रूधौली, सेमरियावां, पिपरा गोविंद, कोहरियावां, बाघनगर, सेहुड़ा, कोइलसा, उसराशहीद, महुआरी, मूड़ाडीहाबेग, चिउटना, तिनहरीमाफी, पचदेउरा, पचदेउरी, तिलजा, सालेहपुर में लोग वाहन का इंतजार करते रहते हैं। लोगों को एक घंटे की दूरी चार घंटे में तय करनी पड़ती है। रोडवेज की एक ही बस चलती थी, वह भी तीन महीने से बंद है। इसकी वजह से लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए चार जगह वाहन बदलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों की डीएम से मांग है कि परिवहन निगम की बस का संचलन शुरू कराया जाए। क्षेत्र के फसरूद्दीन, मोहम्मद सलमान, डॉक्टर बी. आलम, संतोष प्रजापति ने कहा कि बस संचालन होना चाहिए। ताकि लोगों को असुविधा न हो। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि प्रयास होगा पुन: बस का संचलन शुरू होगा।