फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport Corporation busy in preparations for Vasant Panchami after Mauni Amavasya

Sant Kabir Nagar News: मौनी अमावस्या के बाद वसंत पंचमी की तैयारी में जुटा परिवहन निगम

Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation busy in preparations for Vasant Panchami after Mauni Amavasya
संतकबीरनगर। प्रयागराज में माघ मेला स्नान के लिए अब भी परिवहन निगम की बसें लोगों को लेकर जा रही हैं। मौनी अमावस्या के बाद श्रद्धालु अब वहां से लौट रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वापस भी आ गए हैं। परिवहन निगम की तरफ से अब वसंत पंचमी की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रयागराज में 15 फरवरी शिवरात्रि तक माघ मेला चलेगा।
विज्ञापन


माघ मेला वर्ष 2026 का शुभारंभ तीन जनवरी को हुआ था और 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। जिले से श्रद्धालुओं को प्रयागराज के लिए आवागमन में कोई समस्या न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से 30 बसों का आवंटन किया गया था। शुरुआत में सवारियां नहीं निकलीं। इसकी वजह से बसों को खड़ा करा देना पड़ा। मौनी अमावस्या स्नान से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकले।
विज्ञापन

परिवहन निगम का कहना है कि मौनी अमावस्या पर जिले के मेंहदावल से 13, खलीलाबाद से 16 और मुखलिसपुर से 44 बसें सवारियों को लेकर प्रयागराज गईं। पर्व समाप्ति के बाद बहुत से श्रद्धालु वापस आ गए तो बड़ी संख्या में वसंत पंचमी स्नान के लिए वहीं पर रुक गए हैं। अब परिवहन निगम की तरफ से वसंत पंचमी स्नान के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इस पर्व पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। खलीलाबाद अस्थायी बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर 73 बसें प्रयागराज भेजी गई थीं। अब वसंत पंचमी स्नान के लिए तैयारी की जा रही है। इस पर्व पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। उनके आवागमन में किसी भी तरह की समस्या न हो, इसका प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed