फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport Corporation buses are not running in rural areas, passengers are troubled

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों नहीं चल रहीं परिवहन निगम की बसें, यात्री परेशान

Thu, 27 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses are not running in rural areas, passengers are troubled
मेंहदावल बाईपास पर वाहन का इंतजार करते हुए यात्री 
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्गों पर परिवहन निगम की बसें नहीं चलने की वजह से लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। प्राइवेट वाहनों में सफर के लिए यात्री अधिक किराया देने को मजबूर हैं। मात्र 12 किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को को 50 रुपये तक किराया चुकाना पड़ रहा है। हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि जल्दी ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बसें चलाने के निर्देश दिए थे। अभी तक इन प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बसें नहीं संचालित की जा सकी हैं। इन मार्गों में मंझरिया से कटका, मैनसिर से कटाई, चकदही से बनकटवा आदि शामिल हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। मजबूरी में लोगों को ऑटो या अन्य व्यावसायिक वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते हैं। प्रभुनाथ, दिवाकर आदि ने कहा कि परिवहन निगम की बसें न चलने से प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ता है। मंझरिया से कटका तक 12 किलोमीटर का किराया 50 रुपये तक वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन


------------
दानोंकुईयां से खलीलाबाद की बस सेवा बंद

दानों कुईयां से सेमरियावां होकर खलीलाबाद तक एक बस चलती थी,करीब एक साल से यह सेवा बंद है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेमरियावां क्षेत्र के रविंद्र कुमार ने बताया कि बस सेवा बंद होने से जिला मुख्यालय तक आने-जाने में प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही किराया भी अधिक देना पड़ता है। उन्होंने बस सेवा फिर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें चलाने की योजना है। जल्द ही आकलन कर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। दानोंकुईयां से खलीलाबाद की बस सेवा भी जल्द शुरू होगी।
-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed