फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transformer surrounded by bushes... fault increasing, pedestrians also in danger

Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों से घिरे ट्रांसफाॅर्मर... बढ़ रहा फाॅल्ट, राहगीर भी खतरे में

Sun, 22 Sep 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Transformer surrounded by bushes... fault increasing, pedestrians also in danger
सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर और तारों से हरी झाड़ियों में करंट उतरने से हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बिजली निगम की लापरवाही शहर में कई स्थानों पर खुलेआम हादसे को दावत देती नजर आ रही है। मोहल्लों में लगे ट्रांसफॉर्मर कहीं झाड़ियों से घिरे हुए हैं तो कहीं खुले में रखे हुए हैं। हरी झाड़ियों से घिरे ट्रांसफॉर्मर और तार से जहां हर पल फॉल्ट और लाइन लॉस का संकट बना रहता है। वहीं, बारिश के समय करंट फैल जाने से अनहोनी का भी खतरा बना रहता है। व्यवस्था में तमाम सुधार के दावे करने वाले बिजली निगम के जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं पड़ रही है।

बिजली निगम की ओर से ट्रांसफाॅर्मरों की सुरक्षा के लिए कुछ जगहों पर लोहे की जाली लगा दी गई है, लेकिन आसपास उग चुकी झाड़ियों की सफाई नहीं की जाती है। फॉल्ट की समस्या बढ़ने पर बिजली कर्मचारी तारों के ऊपर से गुजरीं पेड़ों की डालियों की छटाई भी करते हैं लेकिन झाड़ियों की सफाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक शहर में सड़क के किनारे लगे इन ट्रांसफॉर्मरों के आसपास फैली हरी झाड़ियों में करंट उतरने से बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली निगम के कर्मचारी भी कभी पहुंचते हैं तो सिर्फ फाल्ट दुरुस्त कर चले जाते हैं। शहर के रहने वाले प्रदीप कुमार, राहुल गुप्ता आदि ने कहा कि अगर बिजली निगम ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरई टोला : ट्रांसफाॅर्मर के आसपास झांड़ियां

शहर के बरई टोला में भी ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ झांड-झंखाड़ हैं। यह ट्रांसफाॅर्मर घास-फूंस से ढक सा गया है। हालांकि यहां लोहे की जाली लगाई गई है, लेकिन करंट उतरने का खतरा बना रहता है।

कारण यह कि मवेशियों का झुंड अक्सर यहां डेरा जमाए रहता है। इधर से गुजरने वालों को भी करंट लगने का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।


स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़गो : झाड़ियों के बीच से निकले हैं तार
शहर के बड़गो में स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास ही बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर चारों तरफ से झाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके पास से होकर मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना होता है, लेकिन झाड़ियों को साफ करने के लिए कोई पहल नहीं होती। बिजली के तार भी बाहर निकले हुए हैं। बारिश के समय हादसे का खतरा बना रहता है।

सीएमओ कार्यालय गेट : ट्रांसफॉर्मर के आसपास झाड़ियों का घेरा
शहर में सीएमओ कार्यालय के गेट पर बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इसके आसपास झाड़ियां उग आई हैं। लोगों का इस रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा मवेशी भी आसपास डेरा जमाए रहते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


अवर अभियंताओं को ट्रांसफॉर्मरों के आसपास की झाड़ियां साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही झाड़ियां साफ करा दी जाएंगी। सुचारु बिजली आपूर्ति के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। - केएन शुक्ला, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed