फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transformer failed again within 24 hours, 200 houses in darkness

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में दोबारा दगा दे गया ट्रांसफार्मर, 200 घरो में अंधेरा

Fri, 23 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Transformer failed again within 24 hours, 200 houses in darkness
मेहदावल। राजाबारी के पास ट्रांसफार्मर बदलने के 24 घंटे के अंदर ही वह फिर जल गया। इससे 200 विद्युत उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने ऑनलाइन ट्रांसफार्मर के लिए शिकायत भी की। लेकिन, देर शाम तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के पुरवा वार्ड के राजाबारी गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए बीमापार चौराहे के समीप विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल की ओर से ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण राजाबारी गांव के टांसफार्मर से जुड़े 200 घरों में अंधेरा छा गया। लोग पानी मोबाइल चार्ज करने के लिए तरस गए। इनवर्टरों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने विद्युत उपभोक्ताओं की इस समस्या को लेकर 19 फरवरी सोमवार के दिन 24 घंटे से 200 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। 20 फरवरी की शाम खबर को संज्ञान में लेकर विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई पूरी की। 21 फरवरी की रात पुनः 200 घरों की विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गई। सुबह लोगों ने विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल पर शिकायत दर्ज कराई तो पता चला कि उक्त ट्रांसफार्मर जल गया है। विद्युत उपभोक्ता भोलू पांडेय ने जले हुए ट्रांसफार्मर की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 12 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद नहीं शुरू हुई। जिसके कारण 17 घंटे से इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 200 विद्युत उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में बिताने को मजबूर रहे। विद्युत उपभोक्ता एडवोकेट संजय पांडेय, उमेश पांडेय, आनंद पांश्य, वेद कुमार पांडेय, जीतेंद्र पांडेय आदि विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि जल चुके ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज करने के बाद भी बदला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत उन्हें दोपहर बाद मिली। ऐसे में नया ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद शुरू हुई लेकिन ट्रांसफार्मर अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर जिसका दो फेज काम कर रहा है। उससे बाधित विद्युत आपूर्ति जोड़कर सुचारू रूप से विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जले हुए ट्रांसफार्मर के संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed