फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transfer of six revenue inspectors and 14 accountants

Sant Kabir Nagar News: छह राजस्व निरीक्षकों व 14 लेखपालों का स्थानांतरण

Sun, 04 Aug 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Transfer of six revenue inspectors and 14 accountants
- डीएम ने शनिवार देर रात की कार्रवाई
विज्ञापन

- तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तहसीलों में बहुत दिनों से डटे छह राजस्व निरीक्षक व 14 लेखपालों को शनिवार देर रात स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप है। सभी लेखपालों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक राजस्व निरीक्षक अर्जुन पाठक धनघटा से खलीलाबाद, श्रीप्रकाश पाठक खलीलाबाद से धनघटा, राकेश कुमार श्रीवास्तव धनघटा से खलीलाबाद, श्रीराम चौधरी खलीलाबाद से धनघटा, महेंद्र चंद्र श्रीवास्तव धनघटा से खलीलाबाद, गिरिजाशंकर चौधरी को खलीलाबाद से धनघटा भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं लेखपाल दीनानाथ को मेंहदावल से धनघटा, नवीन कुमार गौड़ को खलीलाबाद से धनघटा, विवेकानंद पांडेय को धनघटा से खलीलाबाद, आलोक कुमार चौहान को खलीलाबाद से धनघटा, संजय कुमार को खलीलाबाद से मेंहदावल, जीतेंद्र कुमार कन्नौजिया को खलीलाबाद से मेंहदावल, अभय प्रताप सिंह को मेंहदावल से खलीलाबाद स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीता यादव को मेंहदावल से खलीलाबाद, इम्तियाज हुसेन को धनघटा से मेंहदावल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को धनघटा से मेंहदावल, ललित कुमार भारती को खलीलाबाद से मेंहदावल, रूपम वर्मा को मेंहदावल से खलीलाबाद, अरविंद कुमार मेंहदावल से खलीलाबाद, भीमशंकर राय को मेंहदावल से खलीलाबाद भेजा गया है।

इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि स्थानांतरित राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed