फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trains are not getting confirmed ticks

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों के नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट, बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Trains are not getting confirmed ticks
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए लाइन लगाए लोग।संवाद
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बयां की पीड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर घर आए दूसरे शहरों और प्रांतों में रहने वाले लोगों के लिए वापसी की यात्रा चुनौतियों भरी हो गई है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलना सफर को और कठिन बना रहा है। मजबूरी में लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा पूरी कर रहे हैं।
शनिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे राहुल ने बताया कि दिल्ली जाना है। कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है। जनरल डिब्बे में सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। मुंबई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं सविता ने बताया कि 20 दिन पहले टिकट कराया था। अब तक कंफर्म नहीं हुआ। कैसे यात्रा करें समझ में नहीं आ रहा। आरक्षण काउंटर पर पूछने पर पता चला कि 30 मार्च तक किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

भोपाल जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे दयालु ने बताया कि आने का टिकट कंफर्म था, वापसी का टिकट वेटिंग में है। झांसी के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सचिन, सौरभ और विशाल ने बताया कि झांसी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है। किसी तरह यात्रा तो करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
30 मार्च तक खलीलाबाद में ठहराव करने वाली किसी भी ट्रेन में एक बर्थ खाली नहीं है।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
...
रोडवेज बसों में सुधरी हालत
होली पर्व पर बाहर से घर आए लोगों की वजह से रोडवेज की बसों में सफर करने में मारामारी थी। सीट नहीं मिलने से लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। शनिवार को मेंहदावल बाईपास पर कुछ ऐसी ही स्थिति देखी गई। लखनऊ और गोरखपुर से आने-जाने वाली बसों में भीड़ कम दिखी। इसकी वजह से यात्रियों को सहूलियत मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed