फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   training conduct for panchyat chunav

पंचायत चुनाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण, तीन व चार अप्रैल को होगा नामांकन

Wed, 31 Mar 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
training conduct for panchyat chunav
कलेक्ट्रेट में पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण लेते अधिकारी ।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
पंचायत चुनाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण, तीन व चार अप्रैल को होगा नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निग अधिकारियों, सहायक रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन में अपनाई जाने वाली बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई।
सीडीओ अतुल मिश्र व परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव की देखरेख में हुए प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में सभी कॉलम भरना अनिवार्य है। नामांकन पत्र भरने के उपरांत सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के लॉगिन आईडी से ऑनलाइन पीडीएफ फार्मेट में अपलोड किया जाएगा। जिसके लिए सभी आरओ को आईडी पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

सभी आरओ व आफिसर तीन एवं चार अप्रैल 2021 को भरे गये नामांकन पत्रों सूचना प्रपत्र-9 पर भर कर चस्पा करेंगे। पांच एवं छह अप्रैल 2021 को नामांकन पत्रों की जांच केे बाद प्रपत्र-10 पर सूचनाएं अंकित करेंगे। सभी रिटर्निग आफिसर निर्वाचन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रपत्र-13 भर कर बूथों पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed