{"_id":"56ec4c604f1c1b40468b49e4","slug":"trainee-teachers-surrounded-biio","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीईओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीईओ को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से नाराज सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षकों ने शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के बैनर तले बीएसए आफिस पर जुट होकर अपना आक्रोश प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि यदि तत्काल वेतन निर्गत नहीं हुआ तो शिक्षक कार्य बहिष्कार कर लेखा आफिस का तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
शुक्रवार को करीब पांच बजे प्रशिक्षु शिक्षकों का हुजूम लेखाधिकारी को ज्ञापन देने बीएसए आफिस पर पहुंचा। लेखाधिकारी के मौजूद न रहने पर शिक्षकों का दल कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां एनआईसी में मौजूद बीएसए से फोन पर वार्ता हुई। उनके निर्देश पर सेमरियावां के खंड शिक्षाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया तथा बीएसए से वार्ता किया। उन्होंने बताया कि प्रकरण से लेखाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनको वेतन निर्गत करने के लिए सूचना दे दी गई है। टेट शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि बिना वेतन कार्य करते हुए चार माह से ऊपर हो गया है।
वेतन सूची जारी हुए भी एक माह का समय बीत गया है, बावजूद इसके वेतन जारी नहीं किया गया है। होली का त्यौहार तथा शिक्षकों के बच्चों का एडमिशन सिर पर है, वहीं लेखा विभाग का रवैया काफी गैर जिम्मेदाराना है। शिक्षक घोर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। यदि होली के पूर्व वेतन नहीं मिला तो सोमवार को शिक्षक कार्य बहिष्कार कर लेखा विभाग का तालाबंदी करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी लेखा विभाग की होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, महामंत्री केशरीलाल, उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्या, टेट मोर्चा के अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन त्रिपाठी, दिनेश कुमार शुक्ल, कमलेश यादव, सर्वेश त्रिपाठी, बीडी मौर्य, संदीप दुबे, अंशुमान, योगेन्द्र यादव, सुनील वर्मा, गौरव सिंह सोलंकी, संजय गौड़, रंजना चौरसिया, कीर्ति मिश्रा, वंदना सिंह, सुधा, अंजलि पांडेय आदि मौजूद रहीं।