{"_id":"64987f2fe6a27151f40df40a","slug":"train-accident-death-khalilabad-news-c-7-1-219104-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 25 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर गमगीन खड़े मृतक मनोज के परिजन।संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया निवासी एक युवक की रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुुरा हाल था।
कोतवाली खलीलाबाद के बरदहिया बाजार निवासी बाबूलाल के पुत्र मनोज (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह वह शौच के लिए जनता मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक के पास गया था। शौच के बाद वह ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग पहुुंच गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मनोज की 11 माह की बेटी भी है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।