{"_id":"65c273abbf22d9f6d8059566","slug":"trailer-crushed-young-man-on-foot-body-stuck-in-wheel-for-half-an-hour-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109393-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर ने पैदल युवक को रौंदा, आधे घंटे पहिये में फंसा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर ने पैदल युवक को रौंदा, आधे घंटे पहिये में फंसा रहा शव
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आए दिनेश की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
धनघटा।
रामजानकी मार्ग पर सोमवार देर रात एक ट्रेलर ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इसमें उसका शव ट्रेलर के पहिये में फंस गया। करीब आंधे घंटे की मशक्कत के बाद पहिये में फंसा शव निकाला जा सका। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
धनघटा थाना क्षेत्र सोनाड़ी हैंसर बाजार निवासी दिनेश (32) पुत्र रामशब्द बिजली उपकरण मरम्मत करने का काम करता था। सोमवार को काम खत्म करने के बाद रात करीब 10 बजे पैदल ही घर लौट रहा था। राम जानकी मार्ग पर धनघटा चौक से 100 मीटर आगे एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दिनेश का शव ट्रेलर के पिछले पहिये में बुरी तरह फंस गया था।
ट्रेलर चालक ने वाहन के साथ भागने की कोशिश की पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक दिया। आंधे घंटे बाद किसी तरह से पहिये से शव को निकाला गया। शव क्षत विक्षत अवस्था में था। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने चली आई और दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश की मौत की सूचना पर मां बदामा देवी और पत्नी रीता का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दिनेश की पत्नी रीता की तहरीर पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।