फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trailer collides with bike, student dies

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with bike, student dies
सेहुड़ा गांव निवासी मृतक आर्यन सोनी के घर पर लगी भीड़।
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित कोइलसा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, होनहार छात्र की मौत से विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मी भी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन


सेहुड़ा गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र आर्यन सोनी पुत्र राजू सोनी बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर पैड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर आ रहा था। कोइलासा-सेहुड़ा गांव के पास स्थित छोटे तालाब के पास बस्ती की ओर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहा युवक उछलकर दूर चला गया, जिससे वह बच गया। वहीं, पीछे बैठा आर्यन ट्रेलर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन एवं स्थानीय चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने घायल को अस्पताल भेजवाया। उसकी हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में आर्यन की मौत हो गई। आर्यन हायर सेकेंडरी स्कूल बाघनगर में कक्षा सात का छात्र था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेहुड़ा गांव निवासी मृतक आर्यन सोनी के घर पर लगी भीड़।

सेहुड़ा गांव निवासी मृतक आर्यन सोनी के घर पर लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed