फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tragic accident in Sant Kabir Nagar, electrocuted while plugging in the board, died

UP News: संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा, बोर्ड में प्लग लगाते समय बिजली की चपेट में आया युवक; मौत

Sun, 01 Jun 2025 04:35 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार सिरसी गांव निवासी अमरजीत साहनी( 42) पुत्र पंचदेव साहनी रविवार की सुबह अपने घर पर स्नान करने के बाद गमछा पहन कर बाहर किसी काम से गए हुए थे। किसी काम से गीला शरीर ही उन्होंने बोर्ड के प्लग में केबल लगाया ही था कि करंट की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Tragic accident in Sant Kabir Nagar, electrocuted while plugging in the board, died
मृतक अमरजीत साहनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी मलौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में हाहाकर मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसी गांव निवासी अमरजीत साहनी( 42) पुत्र पंचदेव साहनी रविवार की सुबह अपने घर पर स्नान करने के बाद गमछा पहन कर बाहर किसी काम से गए हुए थे। किसी काम से गीला शरीर ही उन्होंने बोर्ड के प्लग में केबल लगाया ही था कि करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अमरजीत जमीन पर गिर कर तड़पने लगे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed