फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traffic violators beware: High-tech cameras to be installed at 14 locations.

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, 14 स्थानों पर लगेंगे हाईटेक कैमरे

Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic violators beware: High-tech cameras to be installed at 14 locations.
मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे लगे कैमरे। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर होने वाले यातायात संचालन की निगरानी अब इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जाएगी। इसके तहत शहर के 14 महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी रहेगी। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, लालबत्ती पार करने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में वाहन की पहचान कर ई-चालान जारी किया जाएगा। इससे सड़क पर पुलिस की मौजूदगी के साथ-साथ तकनीकी निगरानी भी प्रभावी होगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से यातायात संचालन में पारदर्शिता आएगी और नियमों के पालन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। कैमरों की मौजूदगी से वाहन चालक भी अधिक सतर्क रहेंगे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। साथ ही यातायात पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में तकनीकी सहायता मिलेगी। शहर में लगाए जाने वाले कैमरों का नेटवर्क कंट्रोल सेंटर से सीधे जुड़ा रहेगा। कैमरों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यातायात प्रबंधन की रणनीति तैयार की जाएगी। जिन स्थानों पर नियमित रूप से जाम की समस्या सामने आती है, वहां पुलिस बल की तैनाती और यातायात संचालन में भी आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। समय पर जाम खुलने से यात्रा का समय कम होगा, आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध आवागमन मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बन सकेगी।
घटनाओं की जांच में भी मिलेगी मदद
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से शहर की प्रमुख गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी घटना, दुर्घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होगी, जिससे जांच में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यातायात को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पीक समय में वाहनों के दबाव के कारण बन जाती है जाम की स्थिति
शहर में अक्सर पीक समय में बाजार, स्कूल-कॉलेज और प्रमुख चौराहों पर वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। नई व्यवस्था के तहत कंट्रोल सेंटर में तैनात कर्मी सभी कैमरों की लाइव फुटेज पर लगातार नजर रखेंगे। जैसे ही किसी स्थान पर यातायात बाधित होने या वाहनों की लंबी कतार बनने की सूचना मिलेगी, तत्काल संबंधित थाना और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया जाएगा। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराएगी और जाम हटवाने की कार्रवाई करेगी।

24 घंटे की जाएगी निगरानी
सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया कि खलीलाबाद शहर में जेडएफडी योजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। योजना के तहत शहर के 14 प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जहां से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर नियमानुसार ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी भी स्थान पर ट्रैफिक जाम या यातायात बाधित होने की स्थिति में कंट्रोल सेंटर से तत्काल संबंधित पुलिस एवं यातायात पुलिस को सूचना दी जाएगी, ताकि मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed