{"_id":"689cdcbdc1218611240824d4","slug":"traffic-police-removed-encroachment-with-the-help-of-municipality-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136966-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यातायात पुलिस ने नगरपालिका के सहयोग से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यातायात पुलिस ने नगरपालिका के सहयोग से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को यातायात पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया।
प्रभारी यातायात परमहंस ने समय माता मन्दिर चौराहा, गोला बाजार, नूरी मस्जिद, सब्जी मंडी व मुखलिसपुर तिराहा तक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गये ठेले, अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग व वाहन स्टैंड के अतिक्रमण को भी खाली कराया।
हाईवे पर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जानकारी भी दी गई। आम जनमानस को वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट का वाहन न चलाने और नशे की हालत में गाड़ी न चलाने का सुझाव दिया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। संवाद