फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traffic management becomes a major challenge during the festival

Sant Kabir Nagar News: त्योहार में यातायात व्यवस्था बनी बड़ी चुनौती

Sun, 18 Oct 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic management becomes a major challenge during the festival
शहर के गोला बाजार में सड़क पर खड़े वाहन-संवाद
संतकबीरनगर। त्योहारों का समय चल रहा है। ऐसे में शहर में भीड़ बढ़ने लगी है लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं कर सका है। इसके कारण शहर में आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर खरीदारी के लिए निकल जा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया है। हालांकि प्रशासन ने चार दिनों तक रूट डायवर्जन किया है, फिर भी लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में दुर्गा पूजा की धूम है। शनिवार को सप्तमी का दिन होने के चलते भीड़ बढ़ गई है और यह भीड़ दशहरा तक बने रहने की उम्मीद है लेकिन शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में जो लोग शहर में आ रहे हैं वे अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दे रहे हैं। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर के बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, समय माता मंदिर आदि क्षेत्रों में सड़क पर वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बनी है। हालांकि यातायात पुलिस के कर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी समस्या कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आए दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि पार्किंग का इंतजाम न होने और त्योहार का समय होने से समस्या बढ़ गई है। दशहरा तक भीड़ और बढ़ेगी। इससे यातायात व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
----------
पार्किंग के लिए पुरानी तहसील में जमीन चिह्नित है। कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही इसमें पहल कर स्मार्ट पार्किंग बनाने का कार्य कराया जाएगा।


-अवधेश भारती, ईओ
------
पुरानी तहसील में स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना लटकी
शहर के पुरानी तहसील परिसर में स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन चिह्नित है लेकिन अभी तक जमीन का पेंच नहीं सुलझा है। वजह यह है कि जो जमीन चिह्नित की गई है वह राजस्व विभाग की है। इसकी फाइल शासन को भेजी गई है लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसके कारण यह योजना अधर में लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed