फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traders stage a sit-in at the Zila Panchayat office in protest against the CP tax.

Sant Kabir Nagar News: सीपी टैक्स के विरोध में व्यापारियों का जिला पंचायत कार्यालय पर धरना

Fri, 18 Sep 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders stage a sit-in at the Zila Panchayat office in protest against the CP tax.
सीपी टैक्स के विरोध में जिला पंचायत पर धरना देते व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला पंचायत की ओर से लगाए जा रहे विभव एवं संपत्ति कर (सीपी टैक्स) समेत व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।
प्रदेश महामंत्री एवं जिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर जिला पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान व्यापारियों ने सीपी टैक्स के कर निर्धारण, नोटिस और वसूली की प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां और समस्याएं सामने रखीं। व्यापार मंडल का कहना है कि जनपद के कई व्यापारियों द्वारा कर निर्धारण के आधार, निर्धारित मानकों और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर संगठन को शिकायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जिला पंचायत से मांग की गई कि जनपद में विभव एवं संपत्ति कर एवं सीपी टैक्स लगाए जाने का वैधानिक आधार तथा संबंधित शासनादेश और नियम स्पष्ट किए जाएं।
व्यापारियों का कर निर्धारण किन मानकों और आधारों पर किया गया है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। व्यापार मंडल ने उन मामलों को भी उठाया, जिनमें व्यापारियों के विरुद्ध आरसी जारी कर वसूली के लिए तहसील प्रशासन को भेजे जाने की बात सामने आई है।

ज्ञापन में कहा गया कि जिन मामलों में व्यापारियों को अपना पक्ष रखने अथवा आपत्ति प्रस्तुत करने का उचित अवसर नहीं मिला है, उनकी पुनः जांच एवं सुनवाई की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed