{"_id":"61a9123aa5269758d044cc13","slug":"traders-caught-fake-food-inspector-asking-for-extortion-from-shopkeeper-khalilabad-news-gkp4184640195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से रंगदारी मांग रहे फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापारियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से रंगदारी मांग रहे फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापारियों ने पकड़ा
विज्ञापन
फर्जी फूड इंस्पेक्ट्रर महुली थाने में पकड़ा गया।
- फोटो : KHALILABAD
दुकानदार से रंगदारी मांग रहे फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापारियों ने पकड़ा
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली कस्बे में स्थित किराने की दुकान पर धनउगाही करने पहुंचे फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापारियों ने बृहस्पतिवार की शाम को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित को लेकर व्यापारी महुली थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित बस्ती जिले का निवासी है, जिसका कहना है कि उसे विभाग में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर रखा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।
महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे के निकट इसरार अहमद की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम को एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताने लगा। युवक ने दुकानदार से दस हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे। रकम नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई कराने की धमकी दी। उसके लहजे को देखकर दुकानदार को शक हुआ तो उसने परिचय पत्र मांग लिया। उस पर युवक आनाकानी करने लगा। व्यापारी के शोर मचाने पर आस-पास के अन्य लोग जुट गए और आरोपित को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित को व्यापारी लेकर महुली थाने गए और पुलिस को सौंप दिया। इधर सूचना मिलने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन आदि थाने पर पहुंच गए।
पीड़ित दुकानदार इसरार अहमद का आरोप है कि पकड़े गए फर्जी फूड ने उनसे दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई कराने की धमकी दी। पकड़ा गया आरोपित बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और अपना नाम ओमप्रकाश बता रहा है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। थाने पहुंचे व्यापारी नेता अमित जैन और श्रवण अग्रहरि का आरोप है कि इस तरह के लोग व्यापारियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए फर्जी फूड इंस्पेक्टर ओमप्रकाश निवासी ग्राम बेलवन पोस्ट पिपरा गौतम थाना नगर जिला बस्ती पर केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जेपी तिवारी ने कहा कि ओमप्रकाश नाम का कोई फूड इंस्पेक्टर जिले में तैनात नहीं है और न ही कोई इस नाम का चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन कर दुकानदारों से वसूली की शिकायत पूर्व में मिली थी। उसे संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया गया था। पकड़ा गया युवक फर्जी फूड इंस्पेक्टर है। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारियों से अपील है कि ऐसे लोगों से आगाह रहें और इसकी सूचना विभाग के साथ ही पुलिस को जरूरत दें।