{"_id":"644ffbedd5100b33890d4fc9","slug":"traders-beat-je-of-electricity-corporation-by-locking-him-in-the-room-khalilabad-news-c-7-1-148441-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: व्यापारियों ने बिजली निगम के जेई को कमरे में बंद करके पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: व्यापारियों ने बिजली निगम के जेई को कमरे में बंद करके पीटा
Mon, 01 May 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद थाने में पहुंचे व्यापारी।
धनघटा (संतकबीरनगर)। शनिचरा बाजार में सोमवार को व्यापारियों ने बिजली निगम के जेई को कमरे में बंद करे पीटा। आरोप है कि जेई रिश्वत की मांग कर रहे थे और महिला को भला-बुरा कह डाला। सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेई को मुक्त कराकर थाने ले गई। उसके बाद काफी संख्या में व्यापारी थाने पर पहुंच गए और जेई पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। दूसरी ओर, घटना से नाराज बिजली संविदा कर्मियों से सब स्टेशन चौरा कला से आपूर्ति ठप कर दी। जेई और संविदा कर्मियों ने पीटने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिचरा बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार कसौधन का कहना है कि वह बिजली निगम के उपभोक्ता हैं। सोमवार को दोपहर बिजली निगम के जेई अजय चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जेई और उनके सहयोगी उनके मकान के बगल में स्थित अक्षयवर कसौधन के मकान की छत से उनकी छत पर चढ़कर मकान के अंदर घुस गए। आरोप है कि जेई और उनके सहयोगी ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर जेई बकाया बिल का जिक्र कर कनेक्शन काटने की धौंस देकर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं मिली तो बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा देंगे। दूसरी तरफ बिजली निगम के जेई अजय कुमार चौरसिया का आरोप है कि बकाया बिजली बिल की वसूली करने वह अपने सहयोगियों के साथ गए थे।
वहां पर देखा कि बिजली चोरी करने की नीयत से मीटर का तार अलग कर दिया गया है। जब तार अलग करने का कारण पूछे तो वहां के लोग एकत्रित हो गए और कमरे में बंद करके उन्हें पीटा और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस न पहुंची होती तो अप्रिय घटना भी घट सकती थी। पुलिस जब जेई को अपने साथ लेकर थाने गई तो पीछे से काफी संख्या में व्यापारी भी थाने पर पहुंच गए। वे जेई पर केस दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। शाम पांच बजे तक व्यापारी थाने में डटे रहे। सीओ ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी थाना परिसर से हटे। दूसरी तरफ इस घटना के बाद विद्युत सब स्टेशन चौरा कला से आपूर्ति ठप कर दी गई। हालांकि, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति फाल्ट के कारण ठप है। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।