{"_id":"62a8cd921f7c562bc72aaa93","slug":"tractor-thieves-caught-khalilabad-news-gkp44031952","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे गिरफ्तार
धनघटा के रामपुर बारहकोनी और सहजनवा से चोरी हुए दो ट्रैक्टर बरामद
दो गुर्गे पूर्व में कलवारी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी के मामले में पकड़े गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को मंगलवार को धनघटा और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने उमरिया बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने धनघटा और सहजनवा क्षेत्र से चोरी गए दो ट्रैक्टर बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए चोर ने घटना में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए।
एसपी सोनम कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ केडी सिंह और एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सूचना के आधार पर उमरिया बाजार के पास से चोरी के ट्रैक्टर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान अतुल निवासी कैराडीह, थाना हरपुर बुदहट, जिला गोरखपुर के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को उसने अपने सहयोगी नारायण उर्फ देवेश और आत्मा साहनी के साथ मिलकर दो मई की रात रामपुर बारहकोनी से चुराया था। चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए आंबेडकरनगर ले जा रहा था और पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोनों सहयोगियों के साथ मिलकर 26 मई को कुसौरा, कलवारी, जिला बस्ती से चोरी की थी। बस्ती पुलिस ने उसके दो साथी नारायण उर्फ देवेश और आत्मा साहनी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि 1/2 जून की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील रोड सहजनवा जिला गोरखपुर से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कताई मिल मगहर के पास से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओ धनघटा कृष्णदेव सिंह, एसआई राजेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल प्रवीन तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह के अलावा एसओजी टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल ऋषिवेद तिवारी, कांस्टेबल मुनीर अहमद, कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, कांस्टेबल अभय उपाध्याय शामिल रहे।