{"_id":"68aca820f8148db13b0fb62a","slug":"tourism-director-of-pmo-office-bowed-down-at-kabir-sthal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137485-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएमओ कार्यालय की पर्यटन निदेशक ने कबीर स्थली पर टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएमओ कार्यालय की पर्यटन निदेशक ने कबीर स्थली पर टेका मत्था
Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा पहुंची पीएमओ आफिस की पर्यटन निदेशक शोभना प्रमोद
मगहर। सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा सोमवार को पीएमओ आफिस की पर्यटन निदेशक शोभना प्रमोद पहुंचीं। इनके पहुंचने पर कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास व चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने समाधि-मजार के दर्शन कर स्वदेश दर्शन से हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही पर्यटकों को मिलने वाली सुविधा व संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की।
पीएमओ आफिस पर्यटन मंत्रालय की निदेशक शोभना प्रमोद संतकबीर की निर्वाण स्थली पहुंचीं और मजार व समाधि का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने स्वदेश दर्शन के साथ ही विभिन्न योजना से हुए कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यहां दर्शन करने आए पर्यटकों से वार्ता कर समस्या व सुविधाओं की जानकारी ली। पर्यटकों ने सुविधा व संसाधन के न होने की बात कही। उन्होंने ने बताया कि उनका यहां आने का मकसद यहां के विकास व समस्याओं को पर्यटकों से जानना था। पर्यटकों से मिले फीड बैक से मंत्रालय को अवगत कराऊंगी। जिससे यहां पर पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी के साथ ही इस स्थली का विकास कार्य तेजी से हो सके।
इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के साथ ही ईओ वैभव सिंह, पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, सभासद आतिफ ओबैद, अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, विजय तिवारी, संत हरिशरण दास शास्त्री, संत अरविंद दास, केशव दास, संजय दूबे आदि मौजूद रहे।