फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tourism department's schemes will increase people's income

Sant Kabir Nagar News: पर्यटन विभाग की योजनाओं से बढ़ेगी लोगों की आय

Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tourism department's schemes will increase people's income
जिला पंचायत कार्यालय पर बैठक करे उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी-स्रोत व्यापार मंडल
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे पाॅलिसी-2025 के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को मगहर तिराहा स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग की लाभकारी योजना का लाभ जनमानस तक पहुंचाने का दायित्व हम सभी का है। इससे लोगों की आय बढ़ेगी और विकास की गति भी तेज होगी।
विज्ञापन

पर्यटक अधिकारी विकास नारायण ने योजना के बारे में अवगत कराया कि यह नीति किसी भी सक्षम नागरिक के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकती है। जनपदवासी अपने निवास स्थान पर पर्यटकों को ठहराने योग्य कक्षों को विकसित कर अधिकतम छह कक्ष अथवा 12 बेड को होम स्टे के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि किसी भवन में स्वयं निवास न करते हैं तो केयरटेकर रख कर ''बेड एंड ब्रेकफास्ट'' इकाई के रूप में संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना पूर्णतयः अव्यावसायिक गतिविधि मानी जाएगी। इस योजना का लाभ वह भी लोग प्राप्त कर सकते हैं, जिन्होंने भवन लीज पर लिया हो। इस प्रकार पर्यटकों के सुविधार्थ जनपद में आवासीय इकाइयों को विकसित कर उनके लिए घर जैसा अनुभव प्रदान कराया जा सकता है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन पर्यटक स्थलों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए और सभी को सहयोग करने पर जोर दिया।

इस दौरान व्यापारी नेता श्रवण कुमार अग्रहरि, उ.प्र. इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, बीडीओ हैंसर कृष्ण कुमार दूबे, बीडीओ खलीलाबाद आनंद कुमार गुप्ता, विवेकानंद मिश्र, कुलदीप सिंह, धर्मपाल आर्या, ईओ अवधेश भारती, विशाल श्रीवास्तव, अंकित रूगंटा, नंदन पांडेय, प्रिंस वर्मा, शोभित श्रीवास्तव, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed