{"_id":"64482b6b408287c9ba068336","slug":"topped-in-high-school-and-roshni-topped-in-intermediate-khalilabad-news-c-7-1-139474-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में शिवनंदन तो इंटरमीडिएट में रोशनी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में शिवनंदन तो इंटरमीडिएट में रोशनी ने किया टॉप
विज्ञापन
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 95.5% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा रोशनी क
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। इसमें हाई स्कूूल में कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के शिवनंदन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इंटरमीडिएट में शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज धनघटा की रोशनी ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम में कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व बघौली के बाहिलपार निवासी पेशे से ठेकेदार ध्रुवचंद चौरसिया के पुत्र शिवनंदन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। इसी तरह से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र व जमोहरा निवासी किसान रामरूप के पुत्र कृपाशंकर ने 96.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड़ के छात्र व शनिचरा बाजार निवासी गोरख कसौधन की पुत्री रिया कसौधन ने 95.67 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी तरह से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र हर्षित ने 95.50 प्रतिशत, आरडीडीजीआईसी भोगीपुर की छात्रा स्नेहा ने 95.17 प्रतिशत, अजीजुल्लाह हाई स्कूल सांडा सांथा के छात्र मेहताब आलम ने 95 प्रतिशत, संतकबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा विशाल साहू ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।