{"_id":"672bc1b7ef534be73e0405e4","slug":"took-oath-to-follow-traffic-rules-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123361-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छात्रों को यातायात के नियम के बारे में जागरूक किया। प्रभारी यातायात परमहंस यादव के अगुवाई में यातायात पुलिस टीम कौआटार व मुसरद में विद्यार्थियों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्हें नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए अध्यापकों की उपस्थिति में नियमों के बारे में जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, नाबालिग को वाहन न चलाने, दुपहिया पर तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाने, नशे में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड न चलाने के बारे में बताया।
साथ ही परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की भी सलाह दी।
इस दौरान अर्जुन राय, प्रियवृत्त, प्रकाश द्विवेदी व मिस्बाह खान, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।