फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Toll plaza to shift to Kante; impact on people's pockets expected.

Sant Kabir Nagar News: कांटे में शिफ्ट होगा टोल प्लाजा, लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza to shift to Kante; impact on people's pockets expected.
संतकबीनगर। बस्ती के बड़े वन के पास स्थापित टोल प्लाजा को जिले के कांटे में शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एनएचएआई ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कांटे में इसके स्थापित होने पर लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। एनएचएआई ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद टोल प्लाजा को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती के हर्रैया और बड़े वन टोल प्लाजा की दूरी 35 किलोमीटर है, जबकि दो टोल प्लाजा में 60 किलोमीटर की दूरी होनी जरूरी है। गोरखपुर से आने वाले वाहन टोल बचाने के लिए कांटे से मुंडेरवा होकर निकल जाते थे। इसके साथ ही पटेल चौक से शहर की तरफ मुड़ जाते थे। वहीं कुछ वाहन बांसी रोड से निकलकर हाईवे पर पहुंचते थे। इससे टोल की वसूली नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हर्रैया से दूरी भी कम थी। इसकी वजह से बड़े वन के टोल प्लाजा को कांटे में स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बस्ती और संतकबीरनगर के बीच होने वाली टोल चोरी को रोकने के लिए वर्तमान टोल प्लाजा को कांटे क्षेत्र में शिफ्ट करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। कांटे में टोल प्लाजा शिफ्ट होने से टोल चोरी को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000000000000
60 किलोमीटर के दायरे में नहीं हो सकते दो टोल

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मानें तो टोल का नियम यह है कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल नहीं हो सकते हैं, जबकि बस्ती के बड़े वन और हर्रैया में दो स्थानों पर टोल प्लाजा बना है, जिसकी दूरी सिर्फ 35 किलोमीटर है। इसलिए बड़े वन के टोल प्लाजा को वहां से हटाया जाना है। इसे कांटे के पास बनाए जाने की योजना है। नए नियमों के मुताबिक टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निजी वाहन मालिकों को मासिक पास की सुविधा मिलेगी।

000000000000000000000

टोल प्लाजा से बचने के लिए तमाम गाड़ियां मुंडेरवा होकर निकल जा रही हैं, जिससे राजस्व की वसूली प्रभावित हो रही है। बस्ती के बड़े वन के पास टोल प्लाजा को कांटे के पास शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-ललित प्रताप पाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed