फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Toilet construction: ADO Panchayat accused of irregularities removed

शौचालय निर्माण : अनियमितता के आरोपी एडीओ पंचायत हटाए गए

Mon, 08 Jul 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Toilet construction: ADO Panchayat accused of irregularities removed
- सेमरियावां से हटाकर नाथनगर ब्लॉक की दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- पूर्व में बेलहर व नाथनगर के एडीओ पंचायत हुए थे निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियावां ब्लॉक में शौचालय निर्माण में लाभार्थी से ज्यादा फर्म को भुगतान के मामले में एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी को डीएम के अनुमोदन के बाद सेमरियांवा ब्लॉक से हटा दिया गया है। डीपीआरओ राजेश कुमार ने एडीओ को सेमरियांवा ब्लॉक से हटाकर नाथनगर ब्लॉक पर एडीओ पंचायत बनाया है। इससे पूर्व भी बेलहर और नाथनगर के एडीओ पंचायत शौचालय निर्माण में अनियमितता के मामले में निलंबित हुए थे।
जिले के कई ब्लॉकों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में गोलमाल व धांधली का मामला आया था। सहायक विकास अधिकारी की मिलीभगत से धनराशि संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा अनियमित भुगतान किया गया। नियमों को दरकिनार करके लाभार्थी से ज्यादा फर्मों को धन भेज दिया गया था। सेमरियावां विकास खंड के 113 ग्राम पंचायतों में लाभार्थी के खाते में 1 करोड़ 12 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि फर्म के नाम पर 1 करोड़ 52 लाख 9 हजार 421 रुपये का भुगतान हुआ था।
विज्ञापन


अधिकारियों की जांच मामला खुलने के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाकर पूर्व में ही बेलहरकला और नाथनगर के एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया था। वहीं सेमरियावां विकास खंड के एडीओ पंचायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। वहीं दूसरी तरफ डीएम ने शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता को देखकर जांच टीम का भी गठन कर दिया। जिसकी रिपोर्ट के बाद कई प्रधान और सचिवों की गर्दन फंसने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के अनुमोदन पर एडीओ पंचायत सेमरियांवा मोईनुद्दीन सिद्दीकी को डीपीआरओ ने सेवरियावां से हटाकर नाथनगर विकास खंड का एडीओ पंचायत बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितता के मामले में न्यायालय में दाखिल हो चुका है आरोप पत्र
सेमरियांवा विकास खंड के से हटाए गए एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी पर पूर्व में ही वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज है। 22 अक्तूबर 2023 को पुलिस ने केस की विवेचना पूर्ण करके आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। टेमा रहमत ग्राम पंचायत में विभागीय अधिकारियों की जांच में 5 लाख 78 हजार 870 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश के बाद 21 नवंबर 2020 को तत्कालीन एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय ने मामले में ग्राम प्रधान साफिया खातून, सचिव मोईनुद्दीन सिद्दीकी व जेई मुख्तार अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


बोले जिम्मेदार
एडीओ पंचायत सेमरियांवा मोईनुद्दीन सिद्दीकी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें वहां से हटाने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए गए थे। मोईनुद्दीन को सेमरियांवा से हटाकर नाथनगर ब्लॉक पर तैनात किया गया है।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed