फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today holds importance for the entire world: Praveen

आज का दिन पूरे विश्व के लिए रखता है महत्व : प्रवीण

Thu, 03 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Today holds importance for the entire world: Praveen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में मनाई गई। कहा कि आज का दिन देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्व रखता है क्योंकि पूरा विश्व आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय, पूर्व प्रत्याशी शांति देवी, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अशोक आर्या, मदन दास ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, शिव मंगल सिंह उर्फ पिंटू सिंह, अजय सिंह, सतीश साहनी, निसार अहमद, राजीव गोंड, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।


वहीं सेमरियावां के ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नजीर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के मानने वाले थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री विनम्र, दृढ, सहिष्णु एवं जबर्दस्त आंतरिक शक्ति वाले व्यक्ति थे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नजीर, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर, महेश कुमार, मुहम्मद अदनान, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed