फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today 75th anniversary of Independence Day will be celebrated with pomp

आज धूमधाम से मनेगी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ

Sun, 14 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today 75th anniversary of Independence Day will be celebrated with pomp
बैंक चौराहे पर झंडा की खरीदारी करतीं युवतियां। - फोटो : KHALILABAD
आज धूमधाम से मनेगी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ
विज्ञापन

तैयारी में जुटे लोग, प्रभातफेरी, पौधरोपण, क्रॉस कंट्री रेस के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार को हर सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, गैर सरकारी संगठन और अन्य जगहों के अट्टालिकाओं पर तिरंगा झंडा लहराएगा। इस दौरान लोग देशभक्ति से सरोबार रहेंगे। साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकलेगी।

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में इस बार विशेष तरह का आयोजन हो रहा है। 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जो 17 अगस्त तक चलेगी। लोग अपने-अपने घरों पर भी तिरंगा लगाए हुए हैं और शहीदों को नमन कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग अपने मनपसंद की झंडे व अन्य प्रकार की तिरंगा सामग्रियों की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
-सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया जाएगा।
-8.30 बजे कलेक्ट्रेट सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।
-9.30 बजे से 11 बजे के बीच में पुरूष एवं महिला वर्ग की पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन होगा।
-10 बजे से 11 बजे तक मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम होगा।
-11 बजे से एक बजे तक शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम होंगे।
-11 बजे से एक बजे तक समस्त शिक्षण संस्थानों में खेलकूद, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी।
-12.30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित होगा।
- पांच बजे से सात बजे तक सार्वजनिक सभा मेंहदावल चौराहे पर आयोजित होगी।
-रात 7.30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन सार्वजनिक स्थल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed