फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   To travel just 18 km, you have to change your vehicle thrice

Sant Kabir Nagar News: सिर्फ 18 किमी जाने के लिए तीन बार बदलने पड़ रहे वाहन

Wed, 02 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
To travel just 18 km, you have to change your vehicle thrice
लोहरौली के लिए प्राइवेट वाहन में जाते हुए यात्री 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय से लोहरौली जाने के लिए यात्रियों की राह आसान नहीं है। मात्र 18 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को तीन जगह वाहन बदलने की मजबूरी हैं। यही नहीं अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता है। यहां पर जाने के लिए अतिरिक्त दूरी भी तय करती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से बखिरा-नंदौर होकर लोग लोहरौली आते-जाते हैं। इस मार्ग पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कारण यह है कि इस मार्ग पर लोहरौली तक जाने के लिए तीन जगह वाहन बदलने पड़ते हैं। खलीलाबाद से लोग पहले बखिरा जाते हैं, फिर वहां से नंदौर तक का सफर करते हैं। नंदौर से फिर लोहरौली तक ऑटो के जरिए सफर पूरा करते हैं। यही नहीं यात्रियों को मनमाना किराया भी देना पड़ता है तो शाम होने के बाद तो वाहन मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से लोहरौली तक परिवहन निगम की बस सेवा न होने से यात्रियों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार, गिरिजेश आदि ने कहा कि खलीलाबाद से नंदाैर तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बघौली से पिपरा बोरिंग मार्ग पर भी नहीं चलते वाहन
जिला मुख्यालय से लोहरौली जाने के लिए तमाम लोग बघौली से पिपरा बोरिंग मार्ग भी एक वैकल्पिक रास्ता है। लेकिन इस रास्ते से लोहरौली जाने पर पहले बघौली में वाहन बदलना पड़ता है। इसके बाद पिपरा बोरिंग पहुंचकर लोहरौली का रास्ता तय करना पड़ता है। इस दौरान भी लोगों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या भी कम है। घंटे भर इंतजार के बाद वाहन मिल पाते हैं। शाम 5 बजे के बाद इस मार्ग पर वाहन नहीं मिल पाते हैं।

कोट
खलीलाबाद से लोहरौली तक आने-जाने के लिए सीधे परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है। यदि इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या मानक के अनुरूप रहेगी तो इस पर विचार किया जाएगा। जल्द ही इसका आंकलन कराया जाएगा।
-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा खलीलाबाद
000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed