फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   To avoid accidents in fog, bushes are being cut from the roadside.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे में न हो हादसा, सड़क किनारे से काटी जा रहीं झाड़ियां

Sun, 24 Nov 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
To avoid accidents in fog, bushes are being cut from the roadside.
संतकबीरनगर। बरसात के समय में सड़क की दोनों पटरियों पर झांड- झंखाड़ उग आए है। जिसके कारण आने- जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इधर कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। जिससे समस्या और गंभीर हो गए है। इस समस्या से लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने झाड़ियों को साफ कराने का कार्य शुरू कराया है।

प्रशासन का दावा है कि एक सप्ताह में झाड़ियां पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। खलीलाबाद- मेंहदावल और खलीलाबाद धनघटा मार्ग सहित हाइवे पर जगह- जगह झांड झंखाड उग आए हैं। शाम के समय अंधेरा होने पर इन मार्गों पर आने- जाने में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि झांड- झंखाड़ होने से मोड पर दिखाई ही नहीं देता है। इस समस्याको दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत पटरियों से झांड- झंखाड़ को साफ कराया जा रहा है। स्थिति यह है कि खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर साफ-सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग और हाइवे पर भी कार्य शुरू कराया गया है। इससे लोगों को होने वाली दुश्वारियां दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed