फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tips to deal with rioters888

Sant Kabir Nagar News: दंगाइयों से निपटने के बताए गुर

Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tips to deal with rioters888
पुलिस लाइंस में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराते एएसपी संतोष कुमार सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दंगाइयों से निपटने के बताए गुर
विज्ञापन

पुलिस लाइंस समेत समस्त थानों पर बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास
संतकबीरनगर। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रविवार को पुलिस लाइंस परिसर में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। शस्त्रों की सफाई व चलाने का पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस टीम को दंगा व बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए गए। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चलाकर पूर्वाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों से पिस्टल व एंटी राइट गन में गोली भरवाने का प्रशिक्षण दिलाया। इस अवसर पर सीओ राजीव यादव समेत अन्य मौजूद रहे। कोतवाली, महुली, बेलहर, धनघटा, दुधारा, धर्मसिंहवा, बखिरा थाने पर भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed