फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   time declared for leave

Sant Kabir Nagar News: छुट्टी चाहिए तो नौ बजे तक करना होगा आवेदन

Sun, 29 Jan 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
time declared for leave
छुट्टी चाहिए तो नौ बजे तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन

- परिषदीय स्कूलों में आकस्मिक अवकाश लेने का समय निर्धारित
- मानव संपदा पोर्टल पर करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश लेने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। पहले शिक्षक दिन में कभी भी मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन कर छुट्टी ले लेते थे। अब सुबह नौ बजे तक मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अगर नौ बजे तक आवेदन नहीं किया तो छुट्टी नहीं मिलेगी।
जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 3,500 शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पहले वह दिन में कभी भी आवेदन कर अवकाश ले लेते थे। अगर कोई अधिकारी विद्यालय का निरीक्षण करने आता था और शिक्षक नहीं पहुंचे हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन लेकर बचने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन

इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश के लिए समय सीमा निर्धारित कर दिया है। जिस दिन शिक्षक को अवकाश लेना होगा उस दिन सुबह नौ बजे तक मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि अवकाश के लेकर गाइड लाइन जारी हुआ है। उसका पालन कराया जाएगा। शिक्षकों को अवकाश के लिए निर्धारित समय में ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed