{"_id":"69fe1bc8ace37db133074fab","slug":"tight-security-arrangements-will-be-in-place-on-bakrid-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150231-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बकरीद पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बकरीद पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। बकरीद सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना महुली पर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के मौलवी, संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
बैठक में ईदगाहों, मस्जिदों, मेले तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में थाना महुली के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।