फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three youth injured in accident

दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
three youth injured in accident
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

सेमरियावां। बीएमसिटी मार्ग पर स्थित पैड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजा, जहां से एक युवक को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया निवासी विजय कुमार (26) और मोहित कुमार (28) एक बाइक से सेमरियावां की तरफ से बस्ती जा रहे थे। बाइक मोहित चला रहे थे। वहीं, दुधारा क्षेत्र के उंचहराकला निवासी निसार अहमद (20) बाइक से सेमरियावां की ओर जा रहे थे। पैड़ी चौराहे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। बाघनगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भेजा गया। सीएचसी के डाक्टरों ने दो लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed