{"_id":"6a5678fa890767201f08655f","slug":"three-year-old-girl-dies-after-drowning-in-a-pit-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153809-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के बरडाड़ गांव में मंगलवार दोपहर खेत के पास बने गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
बरडाड़ गांव निवासी राजू की तीन वर्षीय पुत्री रोशनी मंगलवार करीब एक बजे घर के बगल में स्थित खेत के गड्ढे में गिर गई। उस समय परिवार के सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। कुछ देर बाद बच्ची के गड्ढे में मिलने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की मौत से गांव में शोक है।