फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   three times sweepings pickup in city

नगर पालिका की नई पहल

Wed, 14 Aug 2019 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
three times sweepings pickup in city
शहर के एक वार्ड में कूड़ा के लिए सर्वे करती टीम। - फोटो : KHALILABAD
अब तीन टाइम कचरा उठवाएगी नगर पालिका
विज्ञापन

- पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक महीने के लिए शुरू हुआ कार्य
- प्रयोग सफल रहा तो सभी वार्डों में लागू होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में अब दिन में तीन बार कूड़ा उठाया जाएगा। अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के 10 वार्डों में शुरू हुई है। नगर पालिका ने एक प्राइवेट संस्था को कूूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी है। अगर संस्था का कार्य सही रहा तो उसे सभी वार्डों का कूड़ा उठाने का ठेका दे दिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के कुल 25 वार्ड है। इसमें करीब 48 हजार की आबादी निवास करती है। शहर में गंदगी की समस्या बड़ी है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने पहल की है। इसके तहत एक प्राइवेट संस्था को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह शहर के दस वार्डों में सर्वे के साथ ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें। इस मुहिम के तहत दिन में तीन बार कूड़ा उठाया जाएगा। इस अभियान के तहत संस्था के कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग होगा। एक महीने तक चलने वाले इस प्रयोग में बरदहिया बाजार, माली टोला, उत्तरी व दक्षिणी, भिटवा टोला, मोतीनगर, गोलाबाजार, तितौवा आदि मोहल्ले शामिल है। इसके पीछे नगर पालिका प्रशासन की मंशा है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। कहीं पर भी कूड़ा कचरा बिखरा न मिले। बुधवार को संस्था के कर्मचारियों ने तितौवा से इसकी शुरूआत की। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले दिनों में पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मा इस संस्था को सौंपा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि अभी यह पायलट प्रोजेक्ट है। एक महीने तक इस कार्य में लगी संस्था का कार्य देखा जाएगा। यदि इससे नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार दिखेगा तो संस्था को पूरे शहर के सफाई का जिम्मा सौंपा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस कदम से शहर स्वच्छ होगा और नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed