{"_id":"31d26463591d60cd669a59d2391d4166","slug":"three-rounds-will-semriawan-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरियावां में तीन राउंड में हो जाएगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरियावां में तीन राउंड में हो जाएगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव परिणाम के लिए गांव के लोगों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आयोग के निर्देशानुसार काउंटिंग टेबल और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दिए जाने के कारण अब तीन ही राउंड में सभी ग्राम पंचायतों की मतगणना समाप्त हो जाएगी।
सेमरियावां ब्लॉक के नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में मतगणना के लिए 50 टेबल लगाए गए हैं। ब्लॉक की सभी 12 न्याय पंचायतों में कुल बूथों के हिसाब से न्याय पंचायतवार मतगणना टेबलों की संख्या निर्धारित की गई हैं।
मतगणना टेबलों की संख्या अधिक होने के कारण अब सिर्फ तीन राउंड में ही सभी ग्राम पंचायतों की मतगणना समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अब ग्राम वासियों को मतगणना के दिन चुनाव परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि मतगणना के लिए राउंड चार्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उसी के अनुसार मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा। मतगणना कर्मियों को इससे अवगत भी करा दिया गया है।