{"_id":"66e091624e874c02ca0f0c1d","slug":"three-people-injured-after-being-hit-by-a-trailer-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120590-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर के चपेट में आकर तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर के चपेट में आकर तीन लोग घायल
Wed, 11 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया के पास की घटना
- घटना के बाद बिजली का पोल तोड़ते हुए तार में फंसा ट्रेलर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित भुवरिया चौराहे के पास सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य ट्रेलर के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर बिजली के तार में उलझ गया। हालांकि कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। मामले की जानकारी के बाद जेई धननंजय सिंह व एसडीओ सर्वेश यादव ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
भुवरिया चौराहे के पास स्थानीय एक ही परिवार के ओम प्रकाश (50 वर्ष) पुत्र बुद्दू, आकाश (25 वर्ष) पुत्र लक्की नारायण व बुद्दू (70 वर्ष) पुत्र सुक्ख रात के समय मकान के अंदर में गर्मी लगने के वजह से वह अपने घर के बाहर दरवाजे के समीप सो रहे थे। इस दौरान गोरखपुर की तरफ से बस्ती की तरफ जा रही ट्रेलर वाहन ने तेजी से घर के सामने से सो रहे परिवार के सदस्यों को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायल की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए। गाडी की स्पीड अधिक होने से सामने जाकर लाईट के पोल में टकरा गया। जिससे पोल का तार भी टूट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। मंगलवार को बिजली निगम के जेई व एसडीओ ने कोतवाली पहुंचकर मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाल सतीश कुमार सिंह को तहरीर दी।