{"_id":"645554aa58d8a8f60506f396","slug":"three-people-including-woman-found-corona-infected-khalilabad-news-c-7-1-153842-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित
Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग चेत नहीं रहे। जिला अस्पताल में बिना मास्क लगाए पहुंचे लोग।
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को महिला समेत तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। हाल के दिनों में 77 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। उनमें से 64 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 13 हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है।
खलीलाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, 20 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित मिली है। इन सभी ने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। इनके संक्रमित मिलने पर इनके परिजनों व संपर्क में आने वाले की जांच हुई। उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इन सभी का घर में उपचार चल रहा है। जिले में अब तक 77 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं।
उसके बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरती जा रही है। जिला अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। इसके साथ ही बाजारों में भी लोग बिना मास्क के आ रहे हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक 77 मरीज मिल चुके हैं, जिसमे से 64 स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल 13 एक्टिव मरीज हैं। प्रतिदिन 400 से 500 के करीब कोरोना की जांच हो रही है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।