फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three people, including the father, beaten up for objecting to the beating of a daughter.

Sant Kabir Nagar News: बेटी को पीटने का विरोध करने पर पिता समेत तीन को पीटा

Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three people, including the father, beaten up for objecting to the beating of a daughter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में बेटी को पीटने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता, मां और एक अन्य बेटी के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलवा ठकुराई गांव निवासी रामभोग ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 18 अगस्त को उनकी पत्नी और बेटी दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में गोलू ने अभद्रता की। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और थाने में शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन

रामभोग के अनुसार, इसी बात को लेकर 20 अगस्त की सुबह करीब सात बजे गोलू, जंगबहादुर की पत्नी, रामाशीष की पत्नी और जंगबहादुर की पुत्री वंदना ने काजल को गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची काजल की बहन रोशनी, मां रतवारी और रामभोग के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed