{"_id":"6920b3f6c986db886e0605c4","slug":"three-people-including-a-girl-were-injured-in-a-collision-between-two-bikes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141640-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में युवती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में युवती समेत तीन घायल
Sat, 22 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के टिकुई कोल बाबू गांव स्थित मोड़ के निकट शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर पंचायत हरिहरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
नगर पंचायत हरिहरपुर के सूर्यनगर निवासी सचिन गुप्ता पुत्र प्रेम शंकर शुक्रवार को रिश्ते में बुआ की लड़की काजल पुत्री माता प्रसाद गुप्ता निवासी महुली को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। विश्वनाथपुर-महुली मार्ग पर टिकुइकोल बाबू गांव स्थित मोड़ के समीप टिकुई कोल बाबू गांव के धर्मराज पुत्र राम सिधारे और अनिल पुत्र बाबूराम दूसरी बाइक से पहुंवे। दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। सचिन, काजल और धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल को कोई चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि धर्मराज के घर पर रविवार को शादी है। जरूरी सामान की खरीदारी के लिए महुली जा रहा था। अस्पताल में भर्ती सचिन गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है।