{"_id":"6678851c998bfccf1c041e16","slug":"three-member-committee-will-investigate-embezzlement-in-gram-panchayats-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116529-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों में हुए गबन की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों में हुए गबन की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
Mon, 24 Jun 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत छितही व मड़हाराजा में विकास कार्यों में मिली अनियमितता
- डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छितही, मड़हाराजा में विकास कार्यों में हुए गबन के मामले में सहायक विकास अधिकारी नाथनगर और बेलहर कला को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में इस तरह के भ्रष्टाचार के मामलों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जांच कमेटी गठित कर दिया है। कमेटी में उपयुक्त श्रमरोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं। इन्हें एक माह में जांच आख्या उपलब्ध कराना है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पूर्व से संचालित ग्राम निधि के खातों में का परीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी ने कराया था। जिसमें ग्राम छितही और मड़हाराजा में अनियमितता उजागर हुई थी। जिसमें संंबंधित प्रधानों और पंचायत सचिव थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था। जनपद के 183 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में अनियमितता मिली थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 754 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सोख्ता के निर्माण का परीक्षण कराया गया। जिसमें अधिकांश कार्य पूर्ण नहीं पाए गए। इसी तरह ग्राम पंचायतों में मिले अन्य अनियमितता के मामले की जांच कमेटी करेगी।
जनपद के ग्राम पंचायतों के विकास कार्याें के दौरान ग्राम निधि के खातों से गबन, शौचालयों निर्माण में अनियमितता, अधूरे मिले सोख्ते व गड्ढों समेत अन्य मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी और कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं। जांच कर एक माह में आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम